दुल्हा पसंद नहीं आया तो घर से भागी दुल्हन 6 घंटे में ही पुलिस ने दोनों को पकड़ा, काफी समझाइश के बाद करवाई शादी
भरतपुर में एक दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया तो घर से भाग गई। इसके लिए अपने चचेरे भाई को मनाया। इसके बाद वह भाई के साथ वृंदावन निकल गए। इधर, फेरों के समय जब दुल्हन नहीं पहुंची तो पिता ने लड़के वालों को सारी बात बता दी। बात पुलिस तक पहुंची तो लोकेशन ट्रेस की। इस पर दोनों को 6 घंटे की मशक्त के बाद पकड़ भरतपुर लाए। यहां लड़की से समझाइश के बाद शादी करवाई।
दरअसल, मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर दो बहनों की शादी होना तय हुआ था। हरियाणा से दोनों बहनों की बारात भी आ गई, लेकिन जहां परिजनों ने शादी तय की थी वहां बड़ी लड़की शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए वह बारात आने से पहले ही अपने चाचा के लड़के के साथ फरार हो गई। जैसे ही दुल्हन के परिजनों को अपनी बेटी के भाग जाने की बात का पता लगा तो घर में हंगामे का माहौल बन गया। बारात आने के बाद दुल्हन के पिता ने यह बात दूल्हे पक्ष को बताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने लड़की को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन जब उसका पता नहीं लगा उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने दिन भर लड़की को ढूंढा तब जाकर पुलिस के पास सूचना आई की लड़की मथुरा उत्तरप्रदेश इलाके में देखी गई है। तब जाकर सीकरी थाने की पुलिस लड़की को मथुरा से पकड़ कर सीकरी लेकर आई। काफी समझाइश के बाद लड़की की शादी हरियाणा के दूल्हे से करवाई गई। शादी में होनी थी लेकिन लड़की के भाग जाने के कारण लड़की की शादी रात 11 बजे की गई।
जिस चचेरे भाई के साथ लड़की भागी थी उसकी पत्नी को इस घटना के बारे में पता था उसकी पत्नी ने ही परिजनों को घटना के बारे में बताया। लड़की शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए उसने भागने के लिए चचेरे भाई को मनाया।


