क्वारैंटाइन युवती से डॉक्टरों की छेड़छाड़:डॉक्टर ने मैसेज कर पूछा - क्वारैंटाइन सेंटर से जाने के बाद मिलोगी क्या?

क्वारैंटाइन युवती से डॉक्टरों की छेड़छाड़:डॉक्टर ने मैसेज कर पूछा - क्वारैंटाइन सेंटर से जाने के बाद मिलोगी क्या?

बांसवाड़ा: लाेधा क्वारेंटिन सेंटर और फिर एमजी अस्पताल में भर्ती शहर की एक 21 वर्षीय युवती ने बुधवार काे कुछ महिलाओं के साथ कलेक्टर काे लिखित शिकायत की। युवती की शिकायत इतनी गंभीर थी कि कलेक्टर ने इसे सीधे एसपी कार्यलाय के लिए भेज दिया।

बल्लभ राम शर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने पीएचसी अस्पताल को किए उपकरण दान (यह भी पढ़ें)

युवती ने बताया कि उनके ताउजी काेराेना संक्रमित पाए गए थे। जिस पर उनके परिवार काे भी जांच के लिए बुलाया गया था। 29 जुलाई काे युवती मां के साथ एमजी अस्पताल पहुंची। जहां से उन्हें लाेधा क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। जहां दाे-तीन दिन में तबीयत खराब हाेने पर वापस एमजी अस्पताल भेजा गया। लेकिन, इससे पहले लाेधा में एक व्यक्ति उनकी देखभाल कर रहा था जिसने खुद काे डाॅक्टर बताया था।

गैंगरेप पीड़िता ने किया सुसाइड लड़की का 6 महीनों तक लड़के करते रहे गैंगरेप (यह भी पढ़ें)

युवती ने बताया कि वह उनसे वॉट्सएप पर चेट करने लगे। शुरूआत में ताे युवती ने समझा कि डाॅक्टर है इसलिए हालचाल पूछ रहे हाेंगे। ऐसा करके ध्यान नहीं दिया। लेकिन बाद में मैसेज बढ़ने लगे। युवती ने बताया कि डाॅक्टर मैसेज कर कहते है कि आपने अभी तक उनका नंबर सेव नहीं किया। क्वारैंटाइन के बाद मिलने आएगी क्या। इतना ही नहीं जब युवती एमजी अस्पताल शिफ्ट हाे गई तब भी डाॅक्टर मैसेज कर फाेटाे भेजने के लिए कहने लगा।

अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में आग लगी (यह भी पढ़ें)

युवती ने इनकार कर दिया ताे डाॅक्टर एमजी अस्पताल में मिलने के लिए पहुंच गया। युवती ने यहां तक कहा कि उन्हाेंने मैसेज किया था कि जब वह गांव से आएंगे ताे उनकी हाेटल पर बुलाएंगे। लेकिन, डाॅक्टर के ये मैसेज युवती काे ठीक नहीं लग रहे थे। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि एमजी अस्पताल में भी एक अन्य डाॅक्टर ने उन्हें वॉट्सएप मैसेज भेजे। जिनमें कुछ मैसेज एक डाॅक्टर और पेशेंट के बीच हाेने वाले मैसेज के अलावा गैरवाजिब लगे। युवती ने बताया कि हाेम क्वारैंटाइन हाेने के बाद भी उन्हें मैसेज किए जा रहे थे।

भरतपुर जिले में नदबई क्षेत्र के गांव अखैगढ में घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (यह भी पढ़ें)

एमजी अस्पताल में एक चपरासी भी उसे गंदे इशारे करता था। उसका पलंग सैनिटाइज करने के बाद भी जानबूझकर वह उसे उठाता था। एमजी अस्पताल में पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी है। एक मामले तो कोतवाली में प्रकरण भी दर्ज हो चुका है। ऐसे यह शिकायत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा सकती है। युवती के साथ कलेक्ट्री आई शहर की महिलाओं ने भी आक्रोश जताते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की।