कोटा में बनेगा चंबल रिवर फ्रंट:मुख्यमंत्री गहलाेत ने 1056 कराेड़ रु. की 12 परियाेजनाओं का शिलान्यास किया

कोटा में बनेगा चंबल रिवर फ्रंट:मुख्यमंत्री गहलाेत ने 1056 कराेड़ रु. की 12 परियाेजनाओं का शिलान्यास किया

कोटा: जयपुर के द्रव्यवती रिवर फ्रंट की तर्ज पर कोटा में भी चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को 307 करोड़ रुपए की इस प्रस्तावित परियोजना का सीएम आवास से वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए शिलान्यास किया। साथ ही गहलोत ने कोटा के लिए 11 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कुल 1056 करोड़ रु. लागत के 12 कार्यों का शिलान्यास और वरिष्ठ नगर नियोजक के कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

सभी निर्माणाधीन कार्यों को 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। गहलोत ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मुश्किल समय में भी राजस्थान में विकास का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन के दौरान सभी को मुश्किलें आईं और कुछ कार्यों की गति धीमी रही, लेकिन प्रदेश में बेहतर प्रबंधन कर राज्य सरकार ने विकास को रुकने नहीं दिया। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित इन विकास कार्यों में से अधिकतर में अभी निर्माण कार्य चल रहे हैं।

ये 8 बड़ी परियोजनाएं शामिल
1. चंबल रिवर फ्रंट: 307 करोड़ रुपए
2. देव नारायण नगर योजना: 300 करोड़ रु.
3. आई.एल.कैम्पस में सिटी पार्क: 80 करोड़
4. अनन्तपुरा तिराहा फ्लाईओवर: 70 करोड़
5. इन्दिरा गांधी तिराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण: 70 करोड़ रुपए
6. झालावाड़ रोड़ पर सिटी माॅल के सामने एलिवेटेड रोड: 55 करोड़ रुपए
7. एरोड्रोम सर्किल पर अण्डरपास एवं सौंदर्यकरण: 50 करोड़ रुपए
8. जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी में पार्किंग का निर्माण: 25 करोड़ रुपए
9. जे.के. क्रिकेट पैवेलियन में स्पोर्टस काॅम्पलेक्स: 25 करोड़ रुपए
10. अन्टाघर सर्किल पर अंडरपास एवं सौंदर्यीकरण: 25 करोड़ रुपए
11. गोबरिया बावड़ी सर्किल पर अंडरपास एवं सौन्दर्यीकरण: 25 करोड़ रुपए
12. मल्टीपरपज स्कूल, गुमानपुरा में पार्किंग का निर्माण: 21 करोड़ रुपए
13. वरिष्ठ नगर नियोजक कोटा कार्यालय भवन का लोकार्पण: 3.14 करोड़ रुपए

कोटा में शुरू हुए सभी विकास कार्य समय पर पूरे होंगे। नगरीय विकास मंत्री दूसरे शहरों के लिए भी बेहतरीन योजनाएं बनाएं।-अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री