दूसरा वन-डे कल: IND vs AUS को सीरीज में बने रहने के लिए भारत को जीत जरूरी ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे

Nov 28, 2020 - 05:56
Nov 29, 2020 - 04:10
दूसरा वन-डे कल: IND vs AUS को सीरीज में बने रहने के लिए भारत को जीत जरूरी ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैच की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को सिडनी में खेला जाएगा। पहले मैच में मिली हार के बाद सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मुकाबला भी सिडनी में खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया था। कप्तान एरॉन फिंच और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 375 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई थी।

मौसम और पिच रिपोर्ट

सिडनी में रविवार को आसमान में बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। स्पिनर्स भी अहम भूमिका निभा सकते है। इस सीरीज से पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत 56.05% है।