सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली ने फैन्स से की खास अपील; 'बालिका वधु 2' जल्द होने वाला है ऑफ एयर
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी कर फैन्स से खास अपील की है। सिद्धार्थ के परिवार ने लिखा, "सिद्धार्थ शुक्ला के सभी चाहने वालों के लिए, हम, बतौर एक परिवार आप सभी से एक रिक्वेस्ट करना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं कि सभी लोग हमारी इस रिक्वेस्ट की इज्जत करेंगे। सिद्धार्थ मूव ऑन कर चुके हैं। अब वह अपने निर्णय खुद नहीं ले पाएंगे, लेकिन वह हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा रहेंगे। हमारी यादों में रहेंगे और हम यहां उनकी इच्छाओं के साथ जिएंगे। हम उन सभी लोगों से गुजारिश करना चाहते हैं कि जो भी सिद्धार्थ शुक्ला का नाम और चेहरा किसी प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करना चाहते हैं, वह पहले हमसे एक बार पूछ लें। हम सिद्धार्थ की च्वॉइस के बारे में जानते हैं। हम जानते हैं कि वह अगर हमारे बीच होते तो क्या चाहते। हम उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लेंगे। अगर किसी प्रोजेक्ट को लेकर वह खुश नहीं थे तो हम जानते हैं कि उसे रिलीज करने में भी उनकी इच्छा नहीं होगी। चलिए सिद्धार्थ की इच्छाओं को मन में रखते हैं और उन्हें प्यार, इज्जत और मैमोरीज के साथ याद करते हैं जो वह हमारे लिए छोड़कर गए हैं। शुक्ला परिवार।"
बालिका वधु 2' जल्द होने वाला है ऑफ एयर
'बालिका वधु 2' जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बालिका वधु 2' की कहानी खत्म होने जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स इस सोच-विचार में हैं कि आखिर शो का एंड किस तरह परफेक्ट रखा जा सके। हालांकि, शो ऑफ एयर होने जा रहा है, इस पर अभी तक न तो किसी एक्टर और न ही शो के मेकर्स का बयान आया है।
क्या आसिम रियाज और हिमांशी खुराना करने वाले हैं शादी?
बिग बॉस फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की शादी की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, आसिम और हिमांशी को हाल ही में एक साथ हाथ थामे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर में एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया था। तभी से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर आसिम और हिमांशी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बिग बॉस 15 के फिनाले में शहनाज गिल देंगी सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट
हाल ही में बिग बॉस 15 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज के कुछ विजुअल्स दिखाए गए हैं, जो बिग बॉस के घर में बिताए गए हैं। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "ग्रैंड फिनाले होगा और भी स्पेशल जब शहनाज गिल आएंगी सिडनाज के रिश्ते को देने एक हार्ट वार्मिंग ट्रिब्यूट। 29 और 30 जनवरी को देखना ना भूलें बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले रात 8 बजे।" बता दें इस बार शो के फिनाले के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला को भी ट्रिब्यूट दिया जाएगा। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था।
satveer 

