4 लाख का सोना चुरा बंगाली कारीगर भागा:3 दिन पहले ज्वेलरी शॉप पर काम करने के लिए लगा, खाने के बहाने दूकान से 80 ग्राम सोना चुराकर हुआ फरार
जिले के बोरावड़ में एक सुनार की दूकान पर काम करने वाला बंगाली कारीगर दूकान से 80 ग्राम सोना लेकर भाग गया। दूकान में कई बंगाली कारीगर काम करते है और आरोपी 3 दिन पहले ही यहां काम पर लगा था। आरोपी कारगर दूकान मालिक को खाना खाने के लिए घर जाने का कह कर निकला था लेकिन वो घर पहुंचकर वहां से अपना सामान पैक कर फरार हो गया। जब वो वापस नहीं लौटा और उसकी तलाशी की गई तो वो कहीं नहीं मिला। उसके काम करने वाली डेस्क को चेक किया तो वहां से करीब 4 लाख रुपये का 80 ग्राम सोना गायब था।
दिनेश कुमार पुत्र राधेश्याम सोनी ने मकराना थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया है कि बोरावड़ स्थित उसकी ज्वैलरी दुकान से एक बंगाली कारीगर करीब 4 लाख रुपए का 80 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की हुगली जिले के डनकुनी का सबीर शेख 20 फरवरी को उनकी दूकान पर कारीगरी का काम करने के लिए लगा था। बुधवार को सबीर शेख लगभग तीन बजे उन्हें खाना खाने के लिए घर जाने का कह कर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं उसके घर जाकर तलाशी ली तो वो वहां से भी गायब मिला। इस पर उसकी काम करने की डेस्क के ताले को तोड़कर देखा तो उसमें से 80 ग्राम सोना गायब था।
satveer 

