गेट चोरी करने वाले 4 आरोपी पकड़े:लोहे का गेट चोरी कर ऑटो में भाग रहे थे, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा, चार गिरफ्तार

गेट चोरी करने वाले 4 आरोपी पकड़े:लोहे का गेट चोरी कर ऑटो में भाग रहे थे, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा, चार गिरफ्तार

उदयपुर की झल्लारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। थाना अधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि 20 फरवरी को वेलजी पिता नाथूजी पटेल निवासी गामडी ने रिपोर्ट दी कि उसके खेत में लगे लोहे का गेट 19 फरवरी को चोर ले गए। ढूंढने पर पता चला कि धेलापानो का गड़ा में एक टाटा मैजिक में भरा हुआ नजर आया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी किया तो थाना अधिकारी और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली।

जानकारी में सामने आया कि चोर ऑटो में नयागांव में चोरी किये गेट लेकर आसपुर की तरफ जाने वाले हैं। इस पर थाना पुलिस की टीम ने छोटी विरवा उबापाना जैताणा होते हुए जैताणा-कराकला मुख्य रोड पर नाकाबन्दी शुरु की। इस दौरान टैंपो चालक ने पुलिस का जाब्ता देख भागने लगा तो पुलिस ने घेरा डालकर पकड़ा। पकड़े गए टेंपो में चार व्यक्ति बैठे हुए थे और गेट चोरी करके जा रहे थे। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम खेमा, भूरालाल, कमलेश और मनजी बताया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कुबूल किया। पुलिस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। जहां अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।