युद्ध का असर:यूक्रेन में फंसे छात्र; हवाई टिकटें 45 की जगह ~80 हजार पहुंची, एटीएम और स्टोर्स के बाहर लंबी लाइनें
रूस की ओर से गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहराें में बमबारी करने से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र और व्यवसाय कर रहे लोगों में चिंताएं बढ़ गई हैं। अब वहां फंसे स्वदेश लौटने को इधर-उधर भारतीय दूतावास व एयरपोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। दूतावास से काेई सार्थक मदद नहीं मिल रही है।
भारत की ओर से भेजे गए विमान काे बीच रास्ते वापस लाैटना पड़ा है। ऐसे में भारत सुरक्षित लाैटने की उम्मीद लगाए बैठे लाेगाें काे काफी गहरा झटका लगा है। कई शहराें में पढ़ रहे भारतीय छात्राें की चिंता इस बात काे लेकर है कि वे सुरक्षित बचेंगे अथवा नहीं। इधर उनके परिजन लगातार राज्य और केंद्र सरकार से मदद मांग रहे हैं।
इधर, मार्च के पहले सप्ताह के बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी लगभग तय है। एक्सपर्ट की मानें तो 10 मार्च के बाद पेट्रोल-डीजल की रेट 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकती है, जबकि रसोई गैस के दाम में 50 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ाेतरी हाे सकती है।क्सपर्ट्स के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण क्रूड ऑयल महंगा हाे गया है। इसके अलावा यूपी में सात मार्च काे अंतिम चरण की वाेटिंग है, इसलिए केंद्र सरकार उसके बाद आसानी से रेट बढ़ा देगी।
satveer 

