तापमान 45.2 डिग्री, आज और रहेगी लू, 47 तक जा सकता है पारा
लू आज और सताएगी। इस दौरान पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक शनिवार को चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। सूर्य 25 मई को दोपहर 2.50 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौ तपा शुरु हो जाएगा।
इसका प्रभाव 2 जून तक रहेगा। लेकिन, लगातार 5 वें साल रोहिणी के बेअसर रहने की संभावना है। यानि पहले ही दिन बादल छाएंगे। हल्की बारिश हा़े सकती है। इससे दिन का तापमान 2 डिग्री कम रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी। इधर, दक्षिण/पश्चिमी हवाओं का दौर भी तापमान को नियंत्रण में रखेगा। गुरुवार को दिन का तापमान 2.2 डिग्री इजाफे के साथ 45.2 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का तापमान 29.5 डिग्री रहा।


