पीहर से लाने का बहाना बनाकर 3 दिन तक ससुर गाड़ी में करता रहा रेप

पीहर से लाने का बहाना बनाकर 3 दिन तक ससुर गाड़ी में करता रहा रेप

भरतपुर के सीकरी थाने में एक महिला ने इस्तगासा के जरिए अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है की उसका पति ने पीहर से उसका अपहरण किया इसके अलावा महिला का ससुर भी उसे पीहर से ससुराल लाने के बहाने ले आया और कार में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की, उसकी शादी क़रीब डेढ़ साल पहले सीकरी थाना इलाके में हुई थी। उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया था, जिसके कारण वह अपने पीहर आ गई। 3 फ़रवरी 2022 को उसका पति उसके पीहर आया जब वह खेत में काम कर रही थी। महिला का पति उसे जबरदस्ती खेत से उठा कर ले गया और महिला के पिता ने अपनी बेटी के किडनैपिंग का मामला कैथवाड़ा थाने पर दर्ज करवाया था। लेकिन, समाज के लोगों ने मिलकर मामले में राजीनामा करवा दिया, साथ ही महिला को उसकी ससुराल भेजने का तय किया गया।

4 मई को महिला का ससुर उसे लेने के लिए महिला के पीहर पहुंचा। महिला के पीहर पक्ष ने महिला को उसके ससुर के साथ भेज दिया। महिला के ससुर ने अपने बेटे के बहु के साथ गाड़ी में ही कई बार दुष्कर्म किया, और वह महिला को गाड़ी ही घुमाता रहा। लेकिन, महिला को लेकर घर नहीं पहुंचा महिला का ससुर अपने बेटे की बहु को धमकी देता रहा की अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। तब जाकर महिला के पिता ने अपनी बेटी का पता लगाने की कोशिश की। 8 मई को महिला के पिता ने अपनी बेटी से बात की। इसके बाद महिला ने सारी घटना के बारे में अपने पिता को बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पिता ने इस्तगासा से बेटी के पति और उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।