पुलिस से अभद्रता करने पर कार जब्त की, चालक ने मांगी माफी बोला देबारा ऐसा नहीं होगा
कस्बे में फ्लाईओवर के नीचे सोमवार को एक कार चालक को ट्रैफिक इंचार्ज के साथ अभद्र व्यवहार करना और जाम लगाना महंगा पड़ गया। चालक ने अपनी कार में सवारियां बैठाने के लिए सड़क के बीचो बीच गाड़ी खड़ी कर दी। जब ट्रैफिक इंचार्ज महेंद्र सिंह ने आकर टोका तो चालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने चालक को गाड़ी सहित थाने पहुंचाया और पूरा वाकया उच्च अधिकारियों को बताया। जब ट्रैफिक इंचार्ज ने कार चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाने का प्रयास किया, तो चालक को अपनी गलती का अहसास हुआ और माफी मांगते हुए दोबारा से इस प्रकार गलती नहीं करने और पुलिस का हमेशा सम्मान करने का वादा किया। जिसके बाद अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए चालक को छोड़ दिया। लेकिन कार के कागजात नहीं होने से जब्त किया गया।


