बीना गुप्ता को मिली जमानत: नगर परिषद की पूर्व सभापति और उनके बेटे को ACB ने 80 हजार रुपए घूस के साथ किया था गिरफ्तार

Dec 21, 2021 - 08:33
बीना गुप्ता को मिली जमानत: नगर परिषद की पूर्व सभापति और उनके बेटे को ACB ने 80 हजार रुपए घूस के साथ किया था गिरफ्तार

नगर परिषद अलवर की पूर्व सभापति बीना गुप्ता को सोमवार को जयपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इन्हें एसीबी ने एक माह पहले 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बेटे कुलदीप के साथ घर से गिरफ्तार किया था। फिलहाल बीना जेल में हैं। अब उन्हें जमानत मिली गई है।

80 हजार रुपए के साथ मां-बेटा दोनों हुए थे गिरफ्तार

सभापति बीना गुप्ता को एसीबी ने 1 महीने पहले ट्रैप किया था। सभापति व उनके बेटे कुलदीप में ऑक्सनर से 80 हजार रुपए रिश्वत ली थी। एसीबी से ट्रैप होने और जेल जाने के करीब 21 दिन बाद सरकार ने पूर्व सभापति बीना गुप्ता को सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद सरकार ने तीन दिन पहले ही वार्ड 6 के पार्षद मुकेश सारवान को सभापति बनाया है। नए सभापति ने कार्य संभाल लिया है। अब पूर्व सभापति को जमानत मिली है। जमानत के कागज आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि किस आधार पर कोर्ट ने जमानत दी है।

उप सभापति मामले की सुनवाई भी आज

नगर परिषद के पूर्व उप सभापति घनश्याम गुर्जर के मामले की सुनवाई भी सोमवार को थी। जानकारी मिल रही है कि उनको भी स्टे मिला है। लेकिन अभी तक खुद घनश्याम गुर्जर ने कहा कि उनके पास वकील के जरिए पुख्ता सूचना मिलने पर अवगत कराएंगे। अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि चर्चा है कि उनको स्टे मिल गया है। स्टे मिलने की स्थिति में पूर्व उप सभापति वापस उप सभापति की कुर्सी पर आएंगे।

ऐसा हुआ तो सभापति को भी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। जिनको तीन दिन पहले ही सरकार ने लगाया है। असल में सभापति को सस्पेंड करने के बाद एक्ट के अनुसार उपसभापति को ही चार्ज मिलता है। अब देखना यह है कि सरकार का रुख क्या रहता है। स्पष्ट आदेश आने के बाद पुख्ता जानकारी मिल सकेगी।