बयाना में 20 साल की युवती का किडनैप घर से शौच के लिए गई थी युवती, जबरन बाइक पर बैठा ले गए आरोपी

बयाना में 20 साल की युवती का किडनैप घर से शौच के लिए गई थी युवती, जबरन बाइक पर बैठा ले गए आरोपी

बयाना थाना इलाके के एक गांव से 20 साल की युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर युवती के पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।

शौच करने गई युवती को बाइक पर बिठा ले गए आरोपी
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार-रविवार की रात वह अपने परिजनों के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह करीब 4:30 बजे उसकी 20 साल की बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। लेकिन काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी। इस पर उसकी तलाश की गई।

जांच पड़ताल में मालूम चला कि उच्चैन थाना इलाके के गांव कुंदेर के रहने वाले दो भाई अहमना कुंवर और भूरा गुर्जर अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ बाइकों पर गांव आए थे। जो युवती का किडनैप कर ले गए।

रिपोर्ट में पिता ने बताया कि कुछ दिनों पहले आरोपियों ने उसे उसकी बेटी का अपहरण कर ले जाने की धमकी भी दी थी। पिता ने पुलिस से अपनी बेटी को दस्तयाब करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर युवती और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।