स्कूल बुलाकर छात्रा से रेप की कोशिश स्कूल डायरेक्टर ने छठी की छात्रा से अकेले में की अश्लील हरकतें, पीड़िता की मां ने दी रिपोर्ट
श्रीगंगानगर में सेतिया कॉलोनी की एक प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर पर छठी क्लास की छात्र से रेप की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा की मां ने दुष्कर्म के प्रयास का यह मामला दर्ज करवाया है। छात्रा की मां का आरोप है कि स्कूल संचालक ने उसकी बेटी को पढ़ाने के लिए स्कूल बुलाया और उससे छेड़छाड़ व रेप की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ाने के बहाने स्कूल में बुलाया
महिला थाने में दर्ज मामले में छात्रा की मां ने स्कूल संचालक पर आरोप लगाया कि उसकी बेटी सेतिया कॉलोनी की एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। स्कूल संचालक रघुवीर ने उसे पढ़ने के लिए स्कूल में बुलाया। उस समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान स्कूल संचालक ने उसकी बेटी से अश्लील हरकतें की ओर रेप का प्रयास किया। किसी प्रकार से उसकी बेटी भागकर घर आ गई और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों और स्कूल संचालक में हुआ विवाद
घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे। वहां स्कूल संचालक और परिजनों में विवाद हो गया। इसके बाद परिजन सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचे और मामला दर्ज करने की मांग की। लेकिन सेतिया कॉलोनी चौकी पुलिस ने उन्हें महिला थाना भेजा। जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


