पत्थर व्यापारी का किया था किडनैप, हनीट्रैप में फसाया था पत्थर व्यापारी, 30 लाख की मांगी थी फिरौती

पत्थर व्यापारी का किया था किडनैप, हनीट्रैप में फसाया था पत्थर व्यापारी, 30 लाख की मांगी थी फिरौती

भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके से 23 अक्टूबर को एक पत्थर व्यापारी का अपहरण हुआ था जिसे पुलिस ने धौलपुर के डांग इलाके से छुड़वाया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने व्यापारी का अपहरण कर उसे छोड़ने के लिए 30 लाख की फिरौती मांगी थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है जिसने व्यापारी को अपनी बातों में फंसा कर अपने पति और उसके साथियों से उसका अपहरण करवाया था।

एक महिला सहित दो किडनैपर गिरफ्तार

रुदावल थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया की 23 अक्टूबर को रुदावल के शिशुपाल नाम के पत्थर व्यापारी का अपहरण कुछ बदमाशों ने कर लिया था। जिसे धौलपुर के सरमथुरा के डांग इलाके से आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया गया, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए किडनैपिंग के मुख्य आरोपी कैलाशी गुजर बाड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा किडनैपिंग की प्लानिंग करने वाले आरोपी हेम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हेम सिंह रुदावल थाना इलाके के खोहरी का रहने वाला है। पत्थर व्यापारी को एक महिला के द्वारा बुलाया गया था। वह कैलाशी गुजर की पत्नी थी जिसका नाम सोना था उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ और आरोपी इस किडनैपिंग में शामिल हैं जिनकी तलाश जारी है।

कैसे किया अपहरण
पत्थर व्यापारी का अपहरण 23 अक्टूबर को किया गया था। व्यापारी शिशुपाल के पास 18 अक्टूबर के आसपास एक महिला का फोन आया जिसके बाद दोनों बातें करने लगे। वह महिला कैलाशी गुजर की पत्नी सोना थी। सोना ने पत्थर व्यापारी शिशुपाल को अपनी बातों में फंसा लिया और उसे बाड़ी बुलाकर शिशुपाल को अपने घर ले गई जहां पहले से कई बदमाश मौजूद थे। बदमाशों ने शिशुपाल को छोड़ने के लिए 30 लाख की फिरौती मांगी। मामला पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए शिशुपाल को बदमाशों से छुड़वा लिया।