कोरोना वैक्सीनेशन: जिले में आज 226 जगह लगेगी कोरोना की वैक्सीन
कोरोना सुरक्षा के लिए जयपुर से गुरुवार रात को 40 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिलीं है। इस वजह से जिलेभर में 27 अगस्त को 226 जगह वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। आरसीएचओ डा. अमर सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को पहली व दूसरी डोज का टीका लगाया जाएगा।
इस दिन शहर भरतपुर में आरबीएम अस्पताल के पास बीएससी नर्सिंग की नई बिल्डिंग, राधा स्वामी सत्संग राजेंद्र नगर, सिविल लाइन्स स्कूल, यूपीएचसी तिलक नगर, सोनी टॉवर गिरीश विहार, यूपीएचसी पुष्पवाटिका, लुपिन फाउंडेशन कृष्णा नगर, रघुनंदन वेंकेट हॉल, स्वास्थ्य मंदिर रणजीत नगर, यूपीएचसी आनंद नगर चांदपोलगेट, एसबीके स्कूल अटलबंध, सैनी पंचायत भवन सहित जिले में 226 जगह कोबिशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन जिले में को-वैक्सीन की डोज नहीं लगाई जाएगी।


