सीकरी: अस्पताल केे लेबर रूम के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने से लोगों में रोष

सीकरी: अस्पताल केे लेबर रूम के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने से लोगों में रोष

सीकरी: कस्बे के राजकीय अस्पताल में बन रहे लेबर रूम निर्माण में घटिया सामग्री काम मे लिए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। बार-बार शिकायत के बाद भी ठेकेदार व संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर लोगों ने अधिकारियों पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

शनिवार-रविवार का लॉकडाउन खत्म, कहीं भी जाने की छूट (यह भी पढ़ें)

कस्बे के राजकीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निर्माण विभाग द्वारा एक लेबर रूम के लिए कमरे व बरामदे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पिछले दिनों ठेकेदार ने कार्य शुरु कर दिया, लेकिन इसमें सबसे घटिया क्वालिटी की ईंट काम में ली जा रही हैं और सीमेंट बिल्कुल कम मात्रा में डाला जा रहा है।

सेवर जेल में चल रहे मोबाइल बैंक का किया पर्दाफाश (यह भी पढ़ें)

इससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे है। लोगों का कहना है कि यह महिलाओं के प्रसव के लिए बनाया जा रहा है। इसमें घटिया निर्माण से खतरे की आशंका है। जिस भवन में मरीजों के जीवन की रक्षा की जाती है, वहां घटिया निर्माण होना लोगों के जीवन से खिलवाड़ है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है।

उधर लोगों का कहना है कि यदि घटिया निर्माण नहीं रोका गया तो अस्पताल का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में निर्माण शाखा मेडिकल हेल्थ जोन भरतपुर के एईएन हरिओम गुप्ता ने बताया कि वे गुरुवार को सीकरी आकर काम की जांच करेंगे। यदि काम घटिया है तो इसे रुकवा दिया जाएगा।