फिल्मों में काम करने घर से भागी नाबालिग मुंबई से एक महिला फोन कर काम दिलाने का देती थी झांसा

फिल्मों में काम करने घर से भागी नाबालिग मुंबई से एक महिला फोन कर काम दिलाने का देती थी झांसा

भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में एक नाबालिग को फ़िल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर घर से बुलाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के दादा ने थाने में मामला दर्ज करवाया है आज सुबह 6 बजे नाबालिग घर से चली गई थी।

नाबालिग बच्ची के दादा ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी 16 साल की बेटी के पास एक चरन नाम की महिला का फोन आता था। महिला नाबालिग को कहती कि वह मुंबई से बोल रही है और अगर वह मुंबई आ जाए तो वह उसे फ़िल्म इंडस्ट्री में काम दिला देगी। चरण नाम की महला अकसर नाबालिग के पास फोन कर उससे बातें करती रहती थी। आज सुबह जब परिवार के लोग उठे तो नाबालिग घर पर नहीं थी। जिसके बाद उसकी गांव में और रिश्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों को शक है की फोन करने वाली महिला ने ही उसे बहला फुसला कर मुंबई में काम दिलाने के नाम पर घर से बुला लिया है।