महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास, बचाव में बाइक फिसली
कस्बे से सटी उत्तर प्रदेश की सीमा के गांव चंदसोरा के पास बाइक पर जा रही महिला के साथ पीछे से अपाची बाइक सवार बदमाशों ने गले से जंजीर तोड़ने की कोशिश की। चलती बाइक पर महिला के साथ छीना झपटी करते समय दंपत्ति की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इस दौरान पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अपाची बाइक सवार बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस के द्वारा पायलट धर्मेंद्र चौधरी की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैपऊ पर पहुंचाया। जहां घायलों का भर्ती कर उपचार किया गया है।
सड़क दुुरुस्त करने की मांग को लेकर क्रेशर जोन में ग्रामीणों ने काटा रास्ता (यह भी पढ़ें)
जानकारी के मुताबिक सतवीर पुत्र श्यामवीर जाति ठाकुर निवासी पीपलखेड़ा तथा सत्यवीर की पत्नी सीमा नेशनल हाईवे 123 से सैपऊ की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से अपाचे बाइक पर बैठे बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की। बीच बचाव एवं हड़बड़ाहट में चलती बाइक असंतुलित होकर हाईवे पर गिर पड़ी जिससे दंपत्ति के हाथ पैर और शरीर में चोटें आई हैं। घायलों में से महिला की हालत गंभीर बताई गई है। पीड़ित युवक सत्यवीर ने बताया कि वह घड़ी सुक्खा स्थित अपनी बहन की ससुराल में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पति पत्नी दुर्घटना का शिकार हो गए।


