खेत में नाबालिग से रेप की कोशिश, भाई ने बचाया 17 साल की लड़की को जबरदस्ती पकड़कर ले गया था आरोपी, भाई आवाज सुनकर बचाने पहुंचा
भरतपुर में एक युवक जबरदस्ती के नाबालिग को पकड़ कर सुनसान जगह ले गया। रेप की कोशिश करने लगा। इतने में नाबालिग ने शोर मचाया। वहां से निकल रहे नाबालिग के भाई ने नाबालिग बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। भाई मौके पर पंहुचा और अपनी बहन को युवक से बचाया। आरोपी नाबालिग और उसके भाई जो जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना के बाद कल देर शाम नाबालिग के परिजनों ने उच्चैन थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
नाबालिग के भाई ने उच्चैन थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया की 17 साल की उसकी बहन खेत में बने गोत में गोबर डालने के लिए गई थी। रास्ते में राजसिंह नाम का युवक खड़ा था। जिसने नाबालिग को अकेला देख पकड़ लिया। राजसिंह जबरदस्ती नाबालिग को अपने घर की तरफ ले गया। उस समय राजसिंह के घर में कोई नहीं था। राजसिंह नाबालिग से रेप की कोशिश करने लगा। नाबालिग जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसी समय नाबालिग का भाई खेत पर जा रहा था। उसने किसी लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। जैसे तैसे अपनी बहन को युवक से बचाया।
नाबालिग के भाई और उसकी बहन के साथ आरोपी मारपीट करने लगा, और मौके से भागते हुए आरोपी नाबालिग और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देता हुए भाग गया। घटना के बाद नाबालिग और उसका भाई घर पहुंचे। घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया जिसके बाद नाबालिग के भाई ने उच्चैन थाने में मामला दर्ज करवाया।
satveer 

