इंदिरा रसोई योजना पर भाजपा का निशाना:वसुंधरा राजे ने कहा भाजपा की अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम बदलने से कांग्रेस को श्रेय नहीं मिलेगा

Aug 21, 2020 - 02:18
Aug 21, 2020 - 02:43
इंदिरा रसोई योजना पर भाजपा का निशाना:वसुंधरा राजे ने कहा भाजपा की अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम बदलने से कांग्रेस को श्रेय नहीं मिलेगा

जयपुर: बीजेपी ने गुरुवार काे अन्नपूर्णा रसोई योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई करने के मामले में जमकर विरोध किया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश में कोई भूखा ना सोए, इस नेक इरादे के साथ हमने अन्नपूर्णा रसोई शुरू की थी। इस योजना का नाम बदल कर इंदिरा रसोई योजना रख देने से अगर कोई इस योजना का श्रेय लेना चाहे तो वह उसकी भूल है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत:अलवर में एसडीएम की गाड़ी ने सड़क किनारे दादी संग खड़े 7 साल के बच्चे काे रौंदा (यह भी पढ़ें)

पूरा राजस्थान जानता है कि गहलोत सरकार डेढ़ साल में विकास के नाम पर डेढ़ कदम भी नही चल पाई। इस अवधि में इस सरकार ने सिर्फ हमारी योजनाओं के नाम बदलने के अलावा कुछ नही किया। इसलिए अब जनता ने भी फैसला कर लिया है कि योजनाओं का नाम बदलने वाली इस सरकार को ही बदल देंगे।

इंदिरा रसोई का डीग में हुआ शुभारंभ ₹8 में मिलेगा हर व्यक्ति को भरपेट भोजन (यह भी पढ़ें)

उधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, विधायक कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी सहित कई नेताओं ने सीएम अशाेक गहलाेत के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया। सराफ ने कहा कि सीएम ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए योजना का नाम बदला है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनता को सौगात नहीं उसका प्रायश्चित है ।