जयपुर के दस गुंडों को निकाला शहर से बाहर:राजस्थान गुण्डा एक्ट के तहत 10गुंडों को किया गया जिला बदर, चार माह तक ये गुंडे नहीं आ सकेंगे जयपुर और जयपुर की सीमा में

Feb 25, 2022 - 08:34
जयपुर के दस गुंडों को निकाला शहर से बाहर:राजस्थान गुण्डा एक्ट के तहत 10गुंडों को किया गया जिला बदर, चार माह तक ये गुंडे नहीं आ सकेंगे जयपुर और जयपुर की सीमा में

जयपुर पुलिस की ओर से राजस्थान गुण्डा एक्ट के तहत दस बदमाशों को जिला बदर किया गया है। जिला बदर (निष्कासन) किए गए सभी अपराधियों को 15 दिवस में संबंधित थाने में समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि विभिन्न अपराधों को अंजाम देकर समाज में भय और आतंक का माहौल फैलाने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।जिसके चलते आदतन बदमाशों को जिले से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।