जोधपुर: पत्नी से परेशान होकर शादी के 7 साल बाद किन्नर बन गया युवक

जोधपुर: पत्नी से परेशान होकर शादी के 7 साल बाद किन्नर बन गया युवक

जोधपुर: सूर्यनगरी में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में एक रोचक मामला सामने आया। 13 साल पहले जोधपुर के एक युवक ने अजमेर की एक युवती से शादी की। लेकिन शादी के 7 साल बाद पारिवारिक कलह के कारण यह युवक किन्नर बन गया। किन्नर बनने की पत्नी को भनक तक नहीं लग पाई। बाद में जब उसे पता चला तो विवाद बढ़ गया और युवक ने तलाक की अर्जी लगा दी।

कोर्ट में दोनों के बीच पांच साल से विवाद चल रहा था। आखिरकार शनिवार को जोधपुर में आयोजित लोक अदालत में दोनों आपसी से सहमति से तलाक लेने के लिए राजी हो गए। जोधपुर शहर के गुलजारपुरा ताजियों का बास निवासी एक युवक की 25 अक्टूबर 2007 को अजमेर के विजयनगर निवासी एक लड़की से शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच कुछ साल तक सब कुछ ठीक चला।

फिर 2014 में इनके एक बेटा भी हुआ। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव रहना शुरू हो गया। घर में रोजाना के बढ़ते कलह के बीच एक दिन युवक ने स्वयं को किन्नर बनवा लिया। इसके लिए वह पारिवारिक कलह को जिम्मेदार बताता है। उसने यह बताने से नकार कर दिया कि वह किस तरह से किन्नर बना। यह बात कुछ समय तक पत्नी को पता ही नहीं चली।

बाद में युवक ने इसे बता दिया और कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। यह कई साल तक विवाद चलता रहा। शनिवार को यह मामला लोक अदालत में सूचीबद्ध हुआ था। दोनों कोर्ट पहुंचे। फैमिली कोर्ट के जज महेन्द्र कुमार सिंघल ने दोनों से समझयाश की, फिर दोनों आपसी से सहमति से तलाक लेने के लिए राजी हो गए।