बाल संरक्षण अध्यक्ष बेनीवाल को दूसरे दिन भी मिली धमकियां, कमिश्नर से कार्रवाई की मांग

बाल संरक्षण अध्यक्ष बेनीवाल को दूसरे दिन भी मिली धमकियां, कमिश्नर से कार्रवाई की मांग

जोधपुर: बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल को गुरुवार को भी फोन पर धमकियां दी गईं। उन्हें बुधवार को कई लोगों ने धमकी दी थी। बेनीवाल गुरुवार को पुलिस कमिश्नर जोस मोहन को धमकी को लेकर शिकायत करने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

अतिक्रमण हटाते समय सप्लाई लाइन टूटी, राजपुर बड़ा में पानी की किल्लत (यह भी पढ़ें)

इस दौरान बेनीवाल ने पांच जनों के मोबाइल नंबर भी दिए, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भद्दे मैसेज देते हुए धमकियां दीं। इधर, अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा की ओर से भी मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई।

गहलोत सरकार ने भाजपा की योजनाओं के नाम बदल जनता को ठगा, कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल (यह भी पढ़ें)

जाट महासभा के अध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल, आईदान जाखड़, भींयाराम पोटलिया, रामचंद्र, पांचाराम, राजेंद्र, देहात सभा अध्यक्ष महिपाल कड़वासरा, जेठाराम, अशोक, बुद्धाराम, खेमाराम व भागीरथ सहित अन्य ने बेनीवाल को धमकियां दिए जाने के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

जयपुर ब्लास्ट के आतंकियों को फांसी की सजा सुनाने वाले रिटायर्ड जज की जान को खतरा (यह भी पढ़ें)

बेनीवाल ने बताया कि फोन यूपी, एमपी सहित बाड़मेर, जालोर, अजमेर व जोधपुर से आए। उनकी मांग है कि लव कुश संस्थान में एक बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया जाए। नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी गई। वहीं लव कुश संस्थान व सीडब्ल्यूसी के अधिकारी भी भय के माहौल में हैं। हालांकि वे बच्ची को उसकी मां को सुपुर्द करना चाहते थे, लेकिन बेनीवाल जोधपुर पहुंचीं और बच्ची से मिलीं। बच्ची ने बेनीवाल के समक्ष कहा कि वह यहीं रहकर पढ़ना चाहती है और अपनी मां के साथ नहीं जाना चाहती है। इस पर बेनीवाल ने तय किया कि बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द नहीं किया जाएगा। बस इसी बात से नाराज कुछ लोग बेनीवाल को फोन पर धमकियां दे रहे हैं।