लुटेरी दुल्हन:साथ काम करते युवक पर दबाव बना शादी रचाई, फिर रुपए और जेवरात ले भागी
जोधपुर: एक सिनेमा हॉल में साथ काम करने वाली युवती ने एक युवक को प्रेमजाल में फांस कर आर्य समाज में शादी की। खुद की जाति छुपाई, अब युवक और उसके परिवार को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रुपए की मांग कर रही है। पुलिस ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की। आखिरकार उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
जयपुर ब्लास्ट के आतंकियों को फांसी की सजा सुनाने वाले रिटायर्ड जज की जान को खतरा (यह भी पढ़ें)
अदालत से मिले इस्तगासे पर महामंदिर थाने में युवती के खिलाफ धोखे से शादी करने और गहने चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी का चाल चलन सही नहीं है और वह नशे की आदी है। किसी गिरोह में फंसी हुई है।
मूलत: खारिया खंगार हाल आरटीओ के पीछे रहने वाले एक युवक की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह गत वर्ष नवंबर में एक सिनेमा हॉल में काम करता था। उसके साथ एक युवती भी काम करती थी। उसने दोस्ती के बाद शादी का दबाव बनाया। शादी नहीं किए जाने पर उसे उदयमंदिर थाने को झूठी शिकायत कर गिरफ्तार करवा दिया। बाद में साथ काम करते हुए भी शादी के लिए और दबाव बनाया। तब विश्वास कर उसने 19 नवंबर को युवती से घोषणा पत्र भरवाया।
बाल संरक्षण अध्यक्ष बेनीवाल को दूसरे दिन भी मिली धमकियां, कमिश्नर से कार्रवाई की मांग (यह भी पढ़ें)
28 दिसंबर को उसने युवती से आर्य समाज में शादी की। तब दोनों पावटा में एक किराए के मकान में रहने लगे। बाद में आरटीओ के पीछे रहने लग गए। इस दौरान उसकी पत्नी के चालचलन पर शक होने लगा। वह नशे में धुत्त रहने के साथ उसके पैसे छीनकर ले जाती। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टियों में जाती और वहां पर नशे का सेवन कर घर आती थी।
गहलोत सरकार ने भाजपा की योजनाओं के नाम बदल जनता को ठगा, कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल (यह भी पढ़ें)
एक दिन उसकी पत्नी ने उसका फोन, सोने की चेन, 75 हजार रुपए चोरी कर ले गई। बाद में पता लगा कि वह पीहर आकर बैठ गई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी अब उसे व घरवालों को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। इस संबंध में उसने इस साल 3 मार्च को पुलिस में शिकायत दी थी।


