भाजपा उपाध्यक्ष के घर आधी रात हमला:आधा दर्जन गाड़ियों में भरकर आए दो दर्जन हमलावर

भाजपा उपाध्यक्ष के घर आधी रात हमला:आधा दर्जन गाड़ियों में भरकर आए दो दर्जन हमलावर

जोधपुर: शेरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर आधी रात को सो रहे बीएसएफ से रिटायर्ड जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से उन पर कई वार किए। बचाव के दौरान उनके हाथ कट गए। पैरों में भी गंभीर चोटें आई। वे घर के बाहर सो रहे थे। बचने के लिए कमरे में घुसे और अंदर से दरवाजा बंद किया लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर उन पर कई वार किए। आखिर में हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर चले गए। घटना भारतीय जनता पार्टी देहात के उपाध्यक्ष रेखा कंवर के घर हुई। रेखा कंवर के पति कर्णसिंह गोगादेव भी पूर्व में भाजपा उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

कोटा: 2 दिन में 203 नए काेराेना पाॅजिटिव आए, 4 की मौत (यह भी पढ़ें)

हमले में कर्णसिंह व एक अन्य भी घायल हुए हैं। बदमाश उनसे मोबाइल व नकदी भी लूट कर ले गए। 15 अगस्त की शाम को रात्रि करीब 1 बजे राजू सिंह और कुंवराज सिंह सहित 20 लोग तलवार, लाठियां व बंदूक लेकर आए और कर्णसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर घायल अवस्था में जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भंवरसिंह वर्तमान सरपंच के समर्थक हैं। इसी चुनावी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।