यूआईटी फेज थर्ड थाना इलाके का मामला:अगवा कर 10 साल की बच्ची से गेस्ट हाउस में किया दुष्कर्म

यूआईटी फेज थर्ड थाना इलाके का मामला:अगवा कर 10 साल की बच्ची से गेस्ट हाउस में किया दुष्कर्म

यूआईटी फेज थर्ड थाना इलाके में लेबर कॉलोनी में रहने वाले दो प्रवासी मजदूर परिवारों की दो बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सहित एक गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना इलाके के एक गांव की दो लेबर कॉलोनियों में बिहार व यूपी के दो परिवार रहते हैं। यूपी के परिवार की 15 साल की बेटी व बिहार के परिवार की 10 साल की बेटी के अपहरण कर ले जाने की शिकायत लेकर पीडि़त परिजन शनिवार दोपहर थाने पर पहुंचे। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को धर दबोचा।

थाना प्रभारी ने बताय कि मामले में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में अमित शर्मा उर्फ कृष्णकांत (25) निवासी किशनपुर थाना महावन जिला मथुरा हाल अरावली विहार सेक्टर 11 भिवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि सहयोगकर्ता के रुप में गेस्ट हाउस संचालक पवन कुमार गुर्जर (30) निवासी भतौला ओल्ड फरीदाबाद हाल भगतसिंह कॉलोनी भिवाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।