गांव घीलोठ के सरकारी स्कूल की कंप्यूटर लैब के लिए भेंट किए 25 स्टूल

गांव घीलोठ के सरकारी स्कूल की कंप्यूटर लैब के लिए भेंट किए 25 स्टूल

नीमराना क्षेत्र के गांव घीलोठ के सरकारी विद्यालय में सेना से सेवानिवृत्त सैनिक जसवीर सिंह चौहान ने स्कूल के विद्यार्थियों को 25 सिटिंग स्टूल भेंट किए गए। प्रिंसिपल कालूराम सिरोहीवाल ने बताया कि गांव के भामाशाह जसवीर सिंह चौहान ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को करीब 12 हजार रुपए की लागत से 25 सिटिंग स्टूल भेंट की। इनका उपयोग कंप्यूटर लैब में विद्यार्थियों को बैठने के लिए किया जाएगा। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राएं कंप्यूटर शिक्षण के दौरान उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने भामाशाह का आभार जताते हुए स्वागत किया और विद्यालय में समय-समय पर आवश्यक सामग्री भेंट करने का आह्वान किया। भामाशाह जसवीर सिंह चौहान 18 वर्ष भारतीय सेना में सेवा देने के बाद रिटायर हो चुके हैं। इस दौरान अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, शिक्षक अनूप सिंह, राजेंद्र मेहता, जयसिंह यादव, वेदपाल पीटीआई, सत्यनारायण यादव, अंजू यादव सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।