उदयपुर में कोरोना से राहत:37 नए मामले सामने आए, पॉजिटिविटी रेट गिरकर 3 प्रतिशत से कम हुई, अब एक्टिव रोगी महज 275

उदयपुर में कोरोना से राहत:37 नए मामले सामने आए, पॉजिटिविटी रेट गिरकर 3 प्रतिशत से कम हुई, अब एक्टिव रोगी महज 275

उदयपुर में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। उदयपुर में गुरुवार को 37 नए रोगी सामने आए। पिछले दो दिन से कोरोना का आंकड़ा लगातार 40 के पार था। मगर गुरुवार को यह कम हुआ। चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को 1286 सैम्पल जांचे। इनमें से 37 पॉजिटिव आए। इनमें 19 रोगी उदयपुर के ग्रामीण तो 18 रोगी शहरी क्षेत्रों से सामने आए। साथ ही 3 कोरोना वॉरियर भी पॉजिटिव पाए गए।

कोरोना के आंकड़ों में गिरावट का असर पॉजिटिविटी रेट पर भी दिखा। पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट लगातार 3 प्रतिशत के पार चल रही थी। मगर गुरुवार को यह गिरकर 2.87 प्रतिशत हो गई। आंकड़ों के साथ-साथ पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट कोरोना के खात्म की ओर संकेत माना जा रहा है। उदयपुर में फरवरी के महीने में 24 दिनों में 3961 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।