अलवर में 27 नए पॉजिटिव आए: जिले के आधे ब्लॉक से कोई पॉजिटिव नहीं, अब भी एक्टिव केस 563: RTPCR जांच भी कम हुई

अलवर में 27 नए पॉजिटिव आए: जिले के आधे ब्लॉक से कोई पॉजिटिव नहीं, अब भी एक्टिव केस 563: RTPCR जांच भी कम हुई

जिले में गुरुवार को 27 नए पॉजिटिव आए। जबकि 97 कोरोना मरीज रिकवर हुए हैं। अब भी जिले में 563 एक्टिव केस हैं। हालांकि अब आधे जिले से पॉजिटिव की संख्या शून्य आने लगी है। वैसे यह सैंपल की संख्या पर भी निर्भर करता है। अब पहले की तुलना में आरटीपीसीआर से सैंपल की जांच काफी कम हो गई है।

कई ब्लॉक से नहीं आए पॉजिटिव
गुरुवार केा बहरोड़, बानसूर, कोटकासिम, तिजारा सहित कई अन्य ब्लॉक से एक भी पॉजिटिव नहीं आया। इस बारे में विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यहां से सैंपल कम लिए गए या फिर पॉजिटिव ही नहीं आए। भिवाड़ी में भी काेरोना संक्रमण काफी कम हो चुका है। बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां पॉजिटिव रेट एक से भी कम है।

17 जून को कहां से कितने पॉजिटिव आए
अलवर शहर 12
लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा 4-4
राजगढ़ व राजगढ़ 2-2
थानागाजी 1
अब ये है जिले का हाल
नए पॉजिटिव 27
रिकवर 97
एक्टिव केस 563
ऑक्सीजन सपोर्ट पर 37
आइसीयू 13
वेंटिलेटर 12