22 घंटे की तलाश के बाद चट्टानों में फंसा मिला शव
धौलपुर: सोमवार को झिरी के गोताखोरो ने दमोह कुण्ड में से 22 घंटे बाद चट्टानो के नीचे फंसे युवक को निकाल लिया। युवक का शव कुण्ड से बाहर निकलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारियो ने राहत की सांस ली वही पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया। मृतक युवक रविवार को दोस्तो के साथ आगरा से दमोह घूमने आया था।
एसडीएम लाखनसिह गुर्जर ने बताया कि सोमवार को झिरी के गोताखोरो ने रामफूल मल्लाह के नेतृत्व में युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया। स्थानीय गोताखेरो की पांच सदस्यीय टीम ने युवक मयंक की तलाश शुरू करने के आधा घंटे में ही युवक का शव मिल गया। युवक के मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारियो ने राहत की सांस ली वही एसडीआरएफ व सेल्फ डिफेंस की टीम ने सराहनीय प्रयास किया।
मृतक युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया वही स्थानीय गोताखोरो का हौसला बढाने के लिए झिरी सरपंच प्रतिनिधि संजूसिह जादौन ने 11 हजार, थानाप्रभारी अनिल गौतम ने 21 सौ व मृतक युवक के परिजनो ने 21 रूपए देकर पुरूष्कृत किया।
गौरतलव है कि रविवार को आगरा से 8 सदस्यीय पर्यटको का दल दमोह घूमने आया था। चट्टानो पर बैठकर नहाते वक्त तीन युवक कुण्ड में फिसलकर गिर गए लेकिन दो युवको को तो साथियो ने बचा लिया। तीसरा युवक मयंक डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रशासन ने रविवार को 5 घंटे तक एसडीआरएफ, सेल्फ डिफेंस व स्थानीय गोताखोरो की मद्द लेते हुए रेस्क्यू आपरेंशन चलाया लेकिन युवक के शव का कोई सुराग नही लगा।


