आंवला, गिलोय, हल्दी के दूध का सेवन कर इम्युनिटी पॉवर बढ़ाएं

आंवला, गिलोय, हल्दी के दूध का सेवन कर इम्युनिटी पॉवर बढ़ाएं

कोरोना महामारी से बचाव के लिए घांची समाज के जय सुरवाड़ी ग्रुप द्वारा ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डॉ.श्वेता भाटी ने आंवला, गिलोय, हल्दी के दूध का सेवन कर इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने पर जोर दिया। जय सुरवाड़ी ग्रुप के राजेंद्र भाटी ने बताया कि समाज के डॉक्टर कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने कोरोना से बचने के उपाय बताए।

डाॅ. कीर्ति भाटी, डॉ. हेमंत बोराणा, डॉ. गर्विता सोलंकी, डॉ. जय राठौड़, डॉ.सोनम भाटी, डॉ.मृदुल राठौड़, डॉ. आरती पंवार व डॉ. प्रियंका परिहार ने समाज बंधुओं को कोरोना वायरस से बचाव व उपचार की जानकारी दी। चर्चा में महेश सोलंकी, अरुण भाटी, सुनील पंवार, सुरेंद्र परिहार, नरेंद्र भाटी, रमेश बोराणा, डॉ. पुखराज भाटी, राजेंद्र भाटी, पंकज भाटी, गीता भाटी, अशोक भाटी, पार्षद संजू सोलंकी, पप्पाराम भाटी, चंद्रा सोलंकी, तुलसीराम बोराणा, पंकज भाटी व लोकेश पंवार ने भाग लिया।