65वीं जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता ऊंची कूद में अंजली और लंबी कूद में आरती चैंपियन
लोहागढ़ स्टेडियम में चल रही 65वीं जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग की ऊंची कूद में राउप्रावि विजय नगर भरतपुर की अंजली पहले स्थान पर रहीं। जबकि राउमावि कलसाडा (बयाना) की अमनदीप ने दूसरा और राउप्रावि समाहद (रूपवास) की करिश्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य निर्णायक सुरेश फौजदार ने बताया कि लंबी कूद में राउप्रावि नगला जोधसिंह कुम्हेर की छात्रा आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में अग्रसेन विद्यापीठ भरतपुर ने पहला स्थान इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में अग्रसेन विद्यापीठ भरतपुर की पूर्वा ने पहला स्थान। इसी तरह 600 मीटर दौड़ में अग्रसेन विद्यापीठ भरतपुर की पूर्वा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में केहरी और तश्तरी फेंक में हिमेश प्रथम
छात्र वर्ग में गोला फेंक में शहीद रामबाबू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उच्चैन के केहरी सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। तश्तरी फेंक में एसके स्कॉलर प्राइड भरतपुर के हिमेश चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर दौड़ में ग्रामीण बाल विकास उच्च माध्यमिक विद्यालय बरताई (कुम्हेर) के विशाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह 200 मीटर दौड़ में ग्रामीण बाल विकास उच्च माध्यमिक विद्यालय बरताई (कुम्हेर) के विशाल कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला तेरहियां (रूपवास) ने पहला स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा, सुनील कुमार, अशोक कुमार, हरीश चतुर्वेदी, कलुआ सिंह, देवेंद्रसिंह निभाई।


