यूक्रेन में फंसा मंडावर का गौरव मीणा:लगातार बज रहे सायरन व युद्ध के हालात से भयभीत, वापसी के लिए परिजनों की सरकार से गुहार
रूस व यूक्रेन के बीच छिड़ी भीषण जंग के बीच दौसा जिले के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, एमबीबीएस करने गए इन छात्रों को वापस लाने की मांग को लेकर परिजन प्रशासन के जरिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। कई छात्र वापस भी लौट आए हैं, लेकिन अभी भी छात्र वहां फंसे हुए हैं। मंडावर क्षेत्र के बीच का बास निवासी रिटायर्ड पुलिस एएसआई का बेटा भी यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच फंसा हुआ है। छात्र गौरव एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में वह अपने साथियों के साथ फंस गया है।
satveer 

