ताबड़तोड़ ओलों से कटी फसल बर्बाद, 50% तक नुकसान, गिरदावरी के निर्देश

ताबड़तोड़ ओलों से कटी फसल बर्बाद, 50% तक नुकसान, गिरदावरी के निर्देश

ताबड़तोड़ ओलों से कटी फसल बर्बाद, 50% तक नुकसान, गिरदावरी के निर्देश
टहला क्षेत्र के नांडू गांव में खेत में बिछी ओलों की चादर।

अलबर: शहर सहित ग्रामीण क्षेत्राें में शुक्रवार काे भी बारिश हुई। राजगढ़ और टहला इलाके में ओले भी गिरे। अलवर शहर का शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। पिछले दिन की तुलना अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री अधिक रहा।

माैसम विभाग ने शनिवार काे माैसम साफ रहने की संभावना जताई है। अलवर शहर में सुबह करीब 5.30 बजे बारिश शुरू हुई, जाे आधे घंटे तक चली। इसके बाद माैसम साफ हाे गया। दाेपहर के समय माैसम एकबार फिर बदल गया और आकाश में बादल छा गए। उधर, सुबह 6 बजे के करीब ग्राम बुर्जा में बारिश हुई। शाम काे राजगढ़ में करीब 30 मिनट तक बारिश हुई और ओले गिरे।

टहला में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार छोटेलाल यादव का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में फसलों में 30 से 50 फीसदी खराबा हुआ है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला कलेक्टर से ओलावृष्टि से खराबे पर जानकारी ली और तुरंत गिरदावरी करा नियमानुसार मुआवजे के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि सीएम के आदेशानुसार एसडीएम, तहसीलदार को ओलावृष्टि शनिवार सुबह से ही खेतों में पहुंच गिरदावरी करा तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।