मोदी-पुतिन की वार्ता का असर:यूक्रेन से छात्रों का पौलेंड बॉर्डर के लिए निकलना शुरू, उन्हीं गाड़ियों को निकलने मिलेगा जिन पर भारत का झंडा लगा हो
मोदी-पुतिन की वार्ता के बाद यूक्रेन सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक जितने भी भारतीय छात्र हैं, उन्हें छोटी वैन से पोलैंड बॉर्डर भेजा रहा है। जिसकी दूरी करीब 400 किमी है। पौलेंड से 20 किमी पहले चैक पोस्ट पर जांच होगी और वहां इंडियन एंबेसी मौजूद रहेगी। बताया जा रहा है कि वैन से पौलेंड जाने का खर्चा 60 हजार रुपए है।
इसके लिए छात्रों की एटीएम पर लाइन लगी हुई है। यहां एक कार्ड से 7 हजार 500 निकाल सकते है। इसके लिए सभी छात्र जितने भी कार्ड हैं, सबका उपयोग कर 60 हजार की राशि इकट्ठा करने में लगे हैं। छोटी वैन (ट्रेवलर) पर परमिशन लेटर चस्पा और भारत का झंडा लगा होना चाहिए। तभी बस को आगे जाने मिल सकता हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ छोटी ट्रेवलर तो रवाना भी हो गई है।
satveer 

