जंगल से हिस्ट्रीशीटर को दबोचा पुलिस पर फायरिंग कर भागा था, कामां-डीग पुलिस की कार्रवाई
भरतपुर की कामां थाना और डीग थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर चेतराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, लूट, पुलिस पर हमला करने समेत कई मामले दर्ज थे। आरोपी ने पिछले महीने पुलिस थाने पर भी फायरिंग की थी। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से वह उत्तर प्रदेश सीमा पर जंगल में छुपा हुआ था। जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
एडिशनल एसपी रघुवीर सिंह कविया ने बताया कि कामां के गांव सुनहरा निवासी चेतराम पुत्र डालचंद शर्मा कामां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर कामां, डीग सहित उत्तर प्रदेश के कई थानों में हत्या, लूट,पुलिस पर हमला,पशु चोरी और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी कई मामलों में फरार चल रहा था।
आरोपी ने पिछले महीने कामां पुलिस थाना पर फायरिंग भी की थी। जिसके बाद आरोपी उत्तर प्रदेश सीमा इलाके में छुप रहा था। जिसके बाद आज कामां और डीग थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश सीमा के सुनहरा गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।


