पेपर देकर आ रही 12 साल की बच्ची का किडनैप 5 दिन तक किया गैंगरेप, बड़ी बहन की पिटाई कर उसे भगाया, एक आरोपी राउंडअप

May 9, 2022 - 08:01
पेपर देकर आ रही 12 साल की बच्ची का किडनैप 5 दिन तक किया गैंगरेप, बड़ी बहन की पिटाई कर उसे भगाया, एक आरोपी राउंडअप

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में पेपर देकर आ रही एक एक 12 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दो दिन गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है। बच्ची की दादी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया उसकी दो नातिन स्कूल से पेपर देकर आ रही तभी उन्हें रास्ते में तीन लड़के मिले जिन्होंने उसकी बड़ी नातिन के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और वह उसकी छोटी नातिन को किडनैप कर ले गए और पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना 30 अप्रैल की है। बच्ची की दादी ने बताया कि उसकी दो नातिन बड़ी 19 साल की और छोटी 12 साल की लड़की स्कूल से पेपर देकर आ रही थी। 11 बजे बच्चियों का पेपर ख़त्म हुआ जब दोनों बच्चियां दुकान से सामान लेकर आ रही थीं तो उन्हें रास्ते में मोनू, केके, और अजीत मिले तीनों युवकों ने मिलकर 19 साल की लड़की से मारपीट कर दी और उसे वहां से भगा दिया। और छोटी 12 साल की लड़की जो 7वीं क्लास के पेपर देकर आई थी। उसको तीनों युवकों ने किडनैप कर लिया। बड़ी लड़की ने घर आकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

घटना का पता लगते ही नाबालिग के परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो आरोपियों के परिजनों ने कहा कि वह अपने लड़कों को ढूंढकर आपकी नातिन को घर भेज देंगे। पांच दिन बाद जब बच्ची घर आई तो उसने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी बच्ची का किडनैप कर उसे किसी महाराज सिंह नाम के व्यक्ति के घर के गए थे। जहां के.के. और मोनू ने उसके साथ दो दिन तक कई बार दुष्कर्म किया। अजीत इस बात की निगरानी करता रहा कि वहां कोई न आए।

वही मामला दर्ज होने के बाद थाना अधिकारी विनोद मीणा का कहना है कि बच्ची की दादी की शिकायत पर पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। एफएसएल की टीम जरुरी सबूत जुटाने में लगी हुई है। केके नाम के आरोपी को राउंडअप कर लिया है। केके ने अपने साथी मोनू के साथ 12 साल की छात्रा से 5 दिनों तक दुष्कर्म किया था। फिलहाल पुलिस बाकी के आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।