चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बना वायरल करने की धमकी दी
बीकानेर: लूनकरणसर में 20 साल की युवती से चाकू दिखाकर दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियाे बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आराेपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है। लूनकरणसर निवासी पीड़िता की ओर से पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में बताया गया है कि 23 अगस्त काे दिन में करीब तीन बजे वह अपने मामा के घर जा रही थी। वाटर वर्क्स के पास सुनसान गली में माेहल्ले के रहने वाले रामनिवास गाेदारा ने पीछे से आकर उसे राेक लिया। उसका मुंह दबाकर जबरन अपने घर ले गया और गेट बंद कर लिया। उसने शाेर मचाया ताे जाेरदार थप्पड़ मारकर धक्का दिया और चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
थानाें में वाहन कबाड़ बन गए, मालिकों ने उठा लिया क्लेम, कंपनियां वाहन लेने नहीं आ रही (यह भी पढ़ें)
वह डर गई और चाकू की नाेक पर उसने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियाे क्लिप भी बना ली। बाद में धमकी दी कि राेज फाेन पर बात करना और बुलाने पर आ जाना, नहीं ताे पूरे परिवार काे जान से मार दूंगा और अश्लील वीडियाे वायरल कर दूंगा। अगले दिन भी वह घर के आगे आया और धमकाकर गया। परेशान युवती ने एसपी के समक्ष पेश हाेकर अपनी व्यथा सुनाई और बताया कि आराेपी प्रभावशाली शख्स है। लूनकरणसर थाने के एसएचओ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पीड़िता की रिपाेर्ट पर आराेपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके बयान लिए जाएंगे। अाराेपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


