महिला से बदसलूकी का वीडियाे वायरल, चाैकी प्रभारी लाइन हाजिर
महिला से बदसलूकी करना राजतालाब चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के साथ ही एसपी राजेश मीना ने चौकी प्रभारी सरदारसिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं। एसपी ने बताया कि एएसआई के खिलाफ शिकायत मिली है कि चाैकी पर आई परिवादी महिला से उन्हाेंने बदसलूकी की।
इसे लेकर पिछले दिनाें एक वीडियाे भी वायरल हुआ है। इसमें एएसाई टेबल पर पैर रखकर बैठा है और महिला से अभद्र भाषा में बात कर रहा है। महिला शहर की इंदिरा काॅलाेनी की निवासी बताई जा रही है। गुस्से में आकर एएसआई ने महिला काे बुरी तरह झिड़का।
इसी दाैरान महिला के साथ आए युवक ने इसका वीडियाे बना लिया। हालांकि, युवक काे वीडियाे बनाते देखकर एएसआई ने उसे भी टाेका और ऐसा नहीं करने के लिए कहा। वायरल वीडियाे एसपी तक पहुंचा ताे उन्हाेंने मामले की गंभीरता काे देखते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जांच जारी रहने तक एएसआई काे रिजर्व पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। चौकी पर एसआई कांतिलाल और एएसआई रघुवीरसिंह को नियुक्त किया गया है।
शिकायत और ट्रैप हाेने पर दाे कांस्टेबल भी निलंबित
{एसपी ने वहीं एक अन्य मामले में शिकायत मिलने पर कांस्टेबल महीपालसिंह काे भी सस्पैंड कर दिया। हालांकि, महीपालसिंह काे सस्पैंड करने काे लेकर पुलिस एसपी ने कारण नहीं बताया। एसपी ने कहा कि शिकायत पर विभागीय जांच चल रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 8 मार्च काे 8 हजार की रिश्वत लेते एसीबी में ट्रैप हुए कांस्टेबल जगपालसिंह काे भी एसपी ने निलंबित कर दिया है। कांस्टेबल काे एसीबी ने 8 मार्च काे महिला काे धमकाने के केस में परिवादी से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
इधर, राजतालाब चौकी के प्रभारी सरदार सिंह ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। महिला के खिलाफ पहले से ही 3 मामले दर्ज हैं। आरोपी महिला ने चौकी स्टाफ कर्मियों से भी गालीगलौज की, जिसका वीडियो भी है।
आनंदपुरी पुलिस पर भी परिवाद फाड़ने और गालीगलौज का आराेप
आनंदपुरी पुलिस पर महिला से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने गए परिवादी का परिवाद फाड़कर भगा देने का आराेप लगा है। इस संबंध में परिवादी पक्ष ने साेमवार काे कलेक्टर काे लिखित शिकायत देकर कार्रवाई का आग्रह किया है। परिवादी ने घटनाक्रम का वीडियाे उपलब्ध कराया। परिवादी पक्ष पर नाबालिग से ज्यादती और दाे अन्य महिलाओ से छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज हैं। वह अपना पक्ष रखने गए थे। आराेप है कि 19 मार्च काे आनंदपुरी थाने गए ताे थानाधिकारी ने रिपाेर्ट फाड़ दी और गालीगलाेच करते हुए भगा दिया।
बाद में दूसरे पक्ष द्वारा रिपाेर्ट देकर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। दूसरे पक्ष के खिलाफ 8 और 11 मार्च को भी आनंदपुरी थाने मे रिपोर्ट दे चुकी हैं, कार्रवाई नहीं की गई। सीआई ने कहा कि थाने में आने वाले किसी भी परिवादी के साथ काेई गालीगलौज नहीं की गई है।


