भरतपुर: बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लेने की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भरतपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बिजली बिलों में अनियमितताओं एवं बढ़ाई गई दरों को वापस लेने की मांग को लेकर जिला एवं मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
भारतीय देसी नस्ल के कुत्ते (यह भी पढ़ें)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ता हाथ पर काली पट्टी, काला छाता व काला मास्क एवं स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. शैलेषसिंह ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा बिजली के बिलों में फ्यूल चार्ज, स्थाई शुल्क, सरचार्ज मनमाने तरीके से बढ़ाए गए हैं। जबरन वीसीआर भरी जा रही हैं। जनता के साथ आर्थिक अन्याय किया जा रहा है। जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव (यह भी पढ़ें)
बाद में मुख्यमंत्री के नाम एसई को विद्युत बिलों में अनियमितताओं एवं बिजली की बढ़ाई गई दरों को वापस लेने बाबत ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मीणा, उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, अभय वीर सोलंकी, महामंत्री भगवानदास शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, नरेश जाटव, मंत्री इंजी. कालीचरण, मुकेश सिंघल, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंघल, रनधीर मदेरणा, हमवीर तुहिया, शैलेश कौशिक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन रारह आदि उपस्थित थे।


