यूपी में घिरे तो राजस्थान में घुस आए माफिया, रूपवास पुलिस पर फायरिंग की

यूपी में घिरे तो राजस्थान में घुस आए माफिया, रूपवास पुलिस पर फायरिंग की

रूपवास: बजरी माफिया अब पुलिस के लिए सिर दर्द बनते जा रहे है। बुधवार की सुबह यूपी सीमा स्थित गांव सरेंधी के पास बजरी माफिया व जगनेर पुलिस में फायरिंग हो गई। जगनेर पुलिस की फायरिंग में एक माफिया घायल हो गया। जगनेर पुलिस ने तीन जनों को पकड़कर उनके कब्जे से तीन देशी तमंचा, पांच जिंदा व सात खाली कारतूस बरामद किए है।

12 दिन बाद नहीं पकड़े प्रभुदयाल के हत्यारे, विधायक और पुलिस के खिलाफ लगाए नारे (यह भी पढ़ें)

घेराबंदी के दौरान दो माफिया बजरी से भरी ट्रॉली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर राजस्थान सीमा में घुस गए। जहां रूपवास थाना पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बजरी माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और खाली ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गए। रूपवास पुलिस ने ट्रैक्टर व उसमें रखी पांच लीटर शराब को बरामद की है।

मुख्यमंत्री के एक माह तक मुलाकात के सभी कार्यक्रम स्थगित, अब सभी प्रोग्राम वीसी से होंगे (यह भी पढ़ें)

रूपवास पुलिस ने बजरी माफियों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। रूपवास एसएचओ हुकमसिंह शेखावत ने बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्राली धौलपुर की तरफ से चंबल बजरी भरकर ला रही है, जिसमें चालक सहित पांच जने सवार थे।

राजस्थान के एक गांव में दो हजार लोगों पर सिर्फ एक कुआं, हर परिवार को 3 घड़े पानी मिलता है (यह भी पढ़ें)

यूपी के गांव सरेंधी के पास जगनेर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोकने का प्रयास किया तो बजरी माफिया ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में जगनेर पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। जिससे पैर में गोली लगने से भागना थाना कौलारी धौलपुर निवासी सुकराम घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने घायल सहित तीन जनों को पकड़ लिया।