बाड़मेर: हिस्ट्रीशीटर रेखाराम का अपहरण, बदमाशों ने पीट-पीट कर मार डाला
बाड़मेर: अवैध बजरी के अवैध कारोबार को लेकर सिणधरी, आरजीटी और गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। अवैध खनन से पनपे बजरी माफियाओं के बीच गाड़ी तोड़-फोड़ से शुरू हुआ विवाद मर्डर तक पहुंच गया। हिस्ट्रीशीटर रेखाराम व उसके सहयोगी पार्टनर डालूराम दोनों बजरी खनन का कारोबार पिछले काफी समय से कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के घनिष्ठ दोस्त भी थे। दस दिन पूर्व डालूराम की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना हुई, इसके बाद तोड़फोड़ का शक सहयोगी रेखाराम पर जताया था।
भाजपा उपाध्यक्ष के घर आधी रात हमला:आधा दर्जन गाड़ियों में भरकर आए दो दर्जन हमलावर (यह भी पढ़ें)
एक दिन पूर्व ही रेखाराम और डालूराम के बीच समझौता हुआ, लेकिन रात को डालूराम के बुलाने पर रेखाराम अपने पार्टनर के पास पहुंचा तो अपहरण कर लिया। इसके बाद पीट-पीट कर रेखाराम की हत्या कर दी। घटना के बाद घायलावस्था में रेखाराम को गुड़ामालानी ले गए और जहां उसके पुलिस ने बयान दर्ज किए और सांचोर रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही रेखाराम ने दम तोड़ दिया। आरजीटी थाने में प्रेमाराम पुत्र ठाकराराम जाट निवासी अणखिया ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई रेखाराम खुडासा के पास पहुंचा था। इस दौरान डालूराम डूडी का फोन आया तो कहा कि आप वीर तेजाजी होटल पर आ जाओ। वह और रेखाराम गाड़ी लेकर होटल पर पहुंचे। इस पर डालूराम बिना नंबरी बोलेरो कैंपर के साथ खड़ा था।
सीकर राेड पर दर्दनाक हादसा वो 2 सैकंड मौत बनकर आई कार और पिकअप (यह भी पढ़ें)
जैसे ही गाड़ी से उतर कर रेखाराम आगे डालूराम की गाड़ी की तरफ पहुंचा तो एक और बोलेरो कैंपर गाड़ी आई। जिसमें प्रहलादराम, कंवराराम, कमलेश व कंवराराम पुत्र दुर्गाराम और 9-10 अन्य लोग थे। हाथ में पिस्टल और लोहे की रोड़े थी। डालूराम ने रेखाराम की आंखों में मिर्ची डाल दी और जबरदस्ती उठा कर कैंपर में डाल दिया। जब प्रेमाराम बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रख दी। आरोपी उनकी कैंपर और एक लाख रुपए सहित लूट कर ले गए। इस बीच प्रेमाराम ने वहां से भाग कर जान बचाई। इसके बाद प्रेमाराम ने दमाराम को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद 11.15 बजे डालूराम का दमाराम के पास फोन आया कि रेखाराम को हमने मार दिया है।
भरतपुर में 1700 से ज्यादा छोटे स्कूल आर्थिक संकट में (यह भी पढ़ें)
भाटाला-कौशलू चौराहे पर रेखाराम को पटक कर आरोपी भाग गए। इसके बाद रेखाराम को घायलावस्था में गुड़ामालानी अस्पताल लेकर गए। जहां रेखाराम ने भी घटना की जानकारी दी। आरोपियों ने नाम बताते मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया। इसके बाद रेखाराम को सांचोर इलाज के लिए रेफर किया गया। जहां बीच रास्ते में रेखाराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


