पिता ने की पुत्रों की हत्या:शराब के नशे में पिता ने दो बेटों काे तालाब में फेंका

पिता ने की पुत्रों की हत्या:शराब के नशे में पिता ने दो बेटों काे तालाब में फेंका

आनंदपुरी के छापरा तालाब में गुरुवार सुबह बाेड़ियातलाई गांव के 7 वर्षीय राकेश और 3 साल के मुकेश डामाेर के शव मिले। कयास लगाए जा रहे थे शायद दाेनाें बालक किसी हादसे का शिकार हुए है। इत्तला पर पुलिस माैके पर पहुंची और जब हादसे की वजह तलाशी ताे सभी काे हैरत में पड़ गए। दाेनाें ही मासूम भाइयाें की हत्या की गई थी और हत्या का आराेप किसी और पर नहीं बल्कि उनके पिता जगमाल उर्फ जग्गू डामाेर पर था। पुलिस ने आराेपी पिता जगमाल काे गिरफ्तार कर लिया है। खुलासे के बाद जगमाल के ससुर बाेरवानिया निवासी कन्हैयालाल पारगी ने हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। जगमाल के तीन बेटे और दाे बेटियां हैं।

सूखे कुएं में चार दिन भूखा-प्यासा पड़ा रहा युवक दाैसा के समीप भांडारेज माेड़ की घटना (यह भी पढ़ें)

जगमाल ने पुलिस काे बताया कि उसकी आमदनी ज्यादा नहीं थी। माता-पिता उसे अक्सर इस बात की उलाहना देते थे कि पांच बच्चे पैदा कर दिए हैं, लेकिन कमाता कुछ नहीं है। मुकेश और राकेश का आधार कार्ड नहीं बनवा पाने से गेहूं नहीं मिल पा रहा था। जिससे भी उसे काफी ताने सुनने पड़ रहे थे। इसी से तंग आकर जगमाल ने दाेनाें बेटाें काे तालाब पर बनी पुलिया से धक्का दे दिया। जिससे डूबने से दाेनाें ही बेटाें की माैत हाे गई। जगमाल पेशे से एक ट्रैक्टर का चालक है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

काेरोनाकाल में गहलोत सरकार ने बेरोजगार युवाओं की दीं 3 बड़ी खुशखबरी सरकारी नौकरियों में सिर्फ राजस्थान के अभ्यर्थियों को ही मौका देने की तैयारी

परिवार में पति-पत्नी, तीन बेटे और दाे बेटियाें के अलावा माता-पिता है। कम आमदनी के बाद भी पांच बच्चे हाेने पर जगमाल के माता-पिता उसे उलाहना देते थे कि आखिर इन बच्चाें का पालन-पाेषण कैसे हाेगा। दाेनाें बेटे मुकेश और राकेश के आधार कार्ड नहीं बनवा पाने पर भी जगमाल काे सुनना पड़ रहा था। क्याेंकि, परिजनाें का कहना था कि अाधार कार्ड ही बनवा ले ताे कम से कम दाेनाें बेटाें के नाम से राशन का गेहूं ज्यादा मिल जाता। बार-बार के उलाहना से तंग आकर वह दाेनाें बेटाें के आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर बुधवार शाम काे बाइक पर निकला। घर से कुछ गेहूं भी ले गया।

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की 15 से हो सकती हैं परीक्षाएं, 2 घंटे की परीक्षा में लिखने होंगे 3 प्रश्नों के उत्तर (यह भी पढ़ें)

रास्ते में शराब पी, फिर ढाेढीया गांव में बहन के घर गया। जहां खाना खाया। इसी दाैरान जगमाल पर घर से काॅल आया कि वह बेटाें काे लेकर घर लाैट आए। आधार कार्ड सुबह बना लेंगे। जिस पर जगमाल गुस्सा गया। वह दाेनाें बेटाें काे लेकर बाइक से घर के लिए रवाना हाे गया। लेकिन रास्ते में छापरा तालाब के पास पहुंचकर बाइक राेक दी। दाेनाें बेटाें काे पुलिये पर बिठाया और धक्का दे दिया। इसके बाद वह अपने घर चला गया।